यदि आप मानव हैं तो कभी न कभी आपके मन में यव विचार आता होगा की आखिर आप यहं क्यों और कैसे आये हैं . यहाँ से मतलब इस धरती से है . कैसे आये है इस बात का जबाव भी कोई ठीक ठीक नहीं दे पाया है और क्यों आये हैं इस बात का भी जबाव ठीक ठीक नहीं दिया जा सकता है लेकिन यदि आप फिर भी जानना चाहे तो मैं आपकी मदद कर सकता हूँ पर इसके लिया आपको भी विचा र करना होगा ,पहले आप खुद इस बारे में विचार करिए फिर भी यदि आप नहीं जन पाते हैं तो आप को मालूम हो जायेगा की आप किस अँधेरे में जीते रहे हैं. इन दोनों बातो के जबाव अलग अलग धर्मो में अलग अलग तरह से दिया गया है और कोई भी आपको संतुस्ट नहीं कर सकता है ,इसका मतलब है की आप एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहाँ आपको सिर्फ एक मशीन की तरह जीना है , जो अपना पेट भरने और सुविधाओं को जुटाने में जीता रहता है और मर जाता है . हाँ इस जमीं पे ईश्वरीय शक्तिया हैं आप उन का विचार करिए और खुद जन जाइये की दुनिया में क्या हकीकत है , फिर भी नहीं जन पाते हैं तो मुझे कहिये मैं आपको बता दूंगा फिर आप खुद विचार करियेगा की क्या सही है और क्या गलत है.